Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कोरोना काल में सहायों की मदद के लिए आगे आयी प्रगतिशंकर , लावारिस मरीजों की कर रही सेवा

Advertisement
Advertisement

Bokaro : एक तरह जहां कोरोना काल में लोग अपनों का साथ छोड़ दे रहे. वहीं बोकारो की प्रगतिशंकर इस संकट के समय में भी लोगों की मदद कर रही है. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते  हुए सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है. लोग घर से नहीं निकल रहे. जिस कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा. जिसे वो भुखमरी के कगार पर आकर खड़े  हो गये हैं. इस समय सामाजिक सरोकार रखने वाले लोग गरीब,असहाय लोगो को इस संकट की घड़ी में आगे बढ़कर उसके मदद में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे.कुछ ऐसा ही कर रही हैं समाजिक सरोकार रखने वाली प्रगति शंकर.

लावारिस मरीजों की सेवा अकसर करती रही हैं

प्रगति अकसर जिनका कोई मददगार नहीं होता उसके पक्ष में चट्टानों की भांति खड़े होती रही हैं. लावारिस मरीजों की सेवा अकसर करती रही हैं. हाल ही में प्रगति चेचका धाम पहुंची. जहां भुखमरी की संकट से गुजर रहे पंडितों को सुखा राशन दिया. धाम पर बसेरा बनाये पक्षियों के लिए चना पंहुचाकर नेक कार्यो की भागी बनी.

लगातार की खबर पढ़ प्रगति पहुंची मंदिर

बतादें की चेचका धाम के पंडितों एवं पंछियों के भोजन श्रद्धालुओं ने भरोसे निर्भर है. लेकिन लॉकडाउन के वजह से श्रद्धालु आते नहीं है. ऐसे में भुखमरी के कारण पक्षी मरने लगे थे. प्रगति लगातार की खबर पढ़कर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने खाद्य सामग्री वितरित किया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही