Sports News: अमेरिका के सेंट लुइस में खेले जा रहे ग्रैंड चेस टूर 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराकर फाइनल में पहुंच गए हैं. प्रज्ञाननंदा ने क्लासिकल और रैपिड गेम में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है. अब 25 अगस्त को खिताबी मुकाबले में प्रज्ञाननंदा का सामना डिफेंडिंग चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा.
तीन गेम बाकी रहते पहुंचे फाइनल में
प्रज्ञानंदा दोनों रैपिड गेम जीतकर और मैच स्कोर में अपनी बढ़त को 17-3 तक पहुंचाकर इस इवेंट के पहले फाइनलिस्ट बन गए. प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल के दूसरे क्लासिकल गेम में कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त बना ली. इसके बाद रैपिड गेम्स में भी उन्होंने बढ़त बनाए रखी. प्रज्ञाननंदा ने 3 गेम बाकी रहते ही सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया. यानी ब्लिट्ज के नतीजे उनके फाइनल में पहुंचने की स्थिति को बदल नहीं सकते थे.
इसे भी पढ़ें:
ब्लिट्ज गेम में प्रज्ञाननंदा ने पहले ब्लिट्ज गेम में हार से वापसी करते हुए जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद कीमर ने लगातार तीन ब्लिट्ज गेम जीते. लेकिन इसके बावजूद सेमीफाइनल का कुल स्कोर 19-9 प्रज्ञाननंदा के पक्ष में रहा.
कारुआना से फाइनल में प्रज्ञानंदा का सामना
ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में प्रज्ञानंद का सामना अब अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना से होगा. फाइनल में पहले दो क्लासिकल गेम खेले जाएंगे. उसके बाद रैपिड और ब्लिट्ज गेम होंगे. फाइनल में दोनों खिलाड़ी 0-0 से नई शुरुआत करेंगे. यानी सेमीफाइनल के अंक फाइनल में नहीं जुड़ेंगे. कारुआना इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं. वहीं, प्रज्ञाननंदा पहली बार GCT खिताब जीतने के लिए उतरेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

