Hazaribagh News: संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग की छात्रा प्राकृति मिश्रा ने सत्र 2024–26 में स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है. वहीं विभावि स्नातकोत्तर विभाग की सुप्रिती भारती को 1199 अंक के साथ दूसरा स्थान तथा रिया कुमारी को 1182 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.
इसे भी पढ़ें:
इसी प्रकार 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विभावि स्नातकोत्तर विभाग की आयुषी सिंह 1179 अंक के साथ चौथे स्थान पर तथा 1175 अंकों के साथ किरण कुमारी पांचवें स्थान पर रही. सभी विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.
छात्रों की इस उपलब्धि से उनके शिक्षक तथा परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल है. प्रकृति मिश्रा की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने इससे पूर्व स्नातकोत्तर स्तर पर भी राजनीति विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय में टॉप की थी.
महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम के बल पर छात्राओं ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.
प्रकृति के जीवन में यह सफलता संघर्ष और चुनौतियों के बीच हासिल की गई है. पिता के निधन के बाद उनकी मां ने जिस कठिन संघर्ष और समर्पण के साथ परिवार को संभाला तथा प्रकृति की पढ़ाई जारी रखने के लिए उनका हौसला बढ़ाया.
अपनी सफलता का श्रेय प्रकृति सहित सभी टॉपर छात्राओं ने अपने परिवारजनों एवं राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल एक शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के संघर्ष और सपनों को सम्मान देने का माध्यम भी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

