Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रमोद राउत, कहा- युवाओं को जोड़ कर बनाएंगे पार्टी को मजबूत

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड जनता दल यूनाइटेड युवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद राउत को बनाया गया हैं. युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी घोषणा की है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रमोद राउत ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे. साथ ही झारखंड के सभी जिलों में जाकर जदयू की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे और पार्टी में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे. प्रमोद पहले पार्टी में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/server-failed-for-five-hours-in-rims-problem-in-registration-patients-wandering-for-treatment/">रिम्स

में पांच घंटे तक फेल रहा सर्वर, रजिस्ट्रेशन में हुई समस्या, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

पुलिस की दबिश के बाद पद से हटाये गये मयंक सिंह

गौरतलब है कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी बोकारो जिले के चास निवासी मयंक सिंह के हाथों में थी. लेकिन मयंक सिंह के द्वारा प्रतिबंधित एके-47 से फायर करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 28 जनवरी को चास की पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी. प्रशासन का कहना था कि उनके पास अवैध आर्म्स है. जिसको लेकर उनके घर पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान मयंक सिंह अपने घर से फरार थे. इसी घटना को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने मयंक को पद से हटाते हुए प्रमोद राउत को झारखंड युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/breaking-the-minister-gave-a-green-signal-on-the-opening-of-the-school-college-schools-will-open-in-the-second-week-of-february/">Breaking

: स्कूल- कॉलेज खोलने पर मंत्री ने दिया ग्रीन सिग्नल, फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुलेंगे स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही