Search

 
 
 

Bihar News: दो MLC के खिलाफ कोर्ट जाएंगे प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव

Patna News: प्रशांत किशोर ने दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई थी. इस संबंध में विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध भी किया था.
 
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

Patna News: बिहार विधान परिषद में 8 नवनिर्वाचित एसएलसी ने सीएम सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति की मौजूदगी में पद और गोपनियता की शपथ ली. वहीं राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. जन सूराज प्रमुख प्रशांत किशोर और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही.

 

प्रशांत किशोर ने दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई थी. इस संबंध में विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध भी किया था.

इसे भी पढ़ें:

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सभापति ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया है. पार्टी इस मामले की समीक्षा करेगी और जो भी कानूनी रूप से उचित होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर वो कोर्ट की शरण में जाएंगे.

 

उन्होंने कहा कि दोनों निर्वाचित सदस्यों का शपथ लेना उनका अधिकार है, लेकिन उनकी सदस्यता को लेकर गंभी सवाल उठाए गए हैं. शपथ लेने से सदस्यता से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो जाते. पीके ने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी रास्ता उपलब्ध होगा, पार्टी उसका इस्तेमाल करेगी.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद सामने आने के बाद 24 घंटे के भीतर सरकार और बीजेपी से जुड़े लोगों के रुख में बदलाव देखने को मिला. उनके मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम की भी समीक्षा की जानी चाहिए.

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दोनों निर्दलीय विधान पार्षदों की सदस्यता को लेकर अपनी आपत्ति दोहराई. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की आपत्ति पहले भी थी और आज भी कायम है.

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में पार्टी के नेता और वकील बातचीत कर रहे हैं. जल्द ही वकीलों के साथ विधान परिषद के सभापति के पास दोबारा शिकायत लेकर जाएंगे. इसके बाद पटना हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा.

 

तेजस्वी ने कहा कि दोनों निर्दलीय विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने के लिए पार्टी कानूनी लड़ाई जारी रखेगी. तेजस्वी ने शपथ लेने वाले नए विधान पार्षदों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन स्पष्ट किया कि सदस्यता को लेकर उनकी पार्टी का विरोध जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही