Patna News : बिहार विधानसभा परिषद में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. कार्यकारी सभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय ने उन्हें शपथ दिलाई. समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुए थे. इनमें चार सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की थीं. चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी आठ प्रत्याशियों के नाम बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग की ओर से 17 नवंबर को जारी गजट में प्रकाशित किए गए थे. अब शपथ ग्रहण के बाद इन सभी सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर विधान परिषद की सदस्यता संभाल ली है.

कार्यक्रम में शामिल लोग
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
- पटना: जेडीयू के नीरज कुमार
- दरभंगा: आरजेडी के अनिल कुमार झा
- तिरहुत: निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी
- कोसी: बीजेपी के डॉ. एनके यादव
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा. यहां आरजेडी, बीजेपी, जन सुराज और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ये चार बने MLC
- पटना: आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार
- दरभंगा: जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय
- तिरहुत: बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह
- सारण: निर्दलीय डॉ. राहुल राज
आठों नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के साथ ही बिहार विधान परिषद में नई टीम की औपचारिक शुरुआत हो गई है. अब इन सदस्यों की भूमिका सदन की कार्यवाही और राज्य के विभिन्न मुद्दों को उठाने में अहम रहने वाली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

