Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जदयू का विलय कांग्रेस में कराना चाहते थे प्रशांत किशोर : नीतीश कुमार

Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भाजपा के इशारे पर सभी को निशाना बना रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बड़ा खुलासा किया और कहा कि कुछ साल पहले प्रशांत किशोर ने उन्हें सलाह दी थी कि वो जदयू का विलय कांग्रेस में करा दें. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/medical-team-reached-ed-office-to-check-health-of-amit-agarwal/">अमित

अग्रवाल के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम पहुंची ईडी ऑफिस

पीके को अपने घर में जगह दी

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको जो मन होता है वो बोलते हैं. इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को मैंने सम्मान दिया. अपने घर में जगह दी. लेकिन वो क्या बोल रहे हैं. सीएम ने कहा कि चार-पांच साल पहले मुझे सलाह दे रहे थे कि जदयू का कांग्रेस में विलय करा दीजिए. बताइये भला क्या हम विलय करा दें. कुछ भी कहते हैं.

सिताब दियारा गये सीएम से मीडिया का सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर छपरा स्थित उनके गांव सिताब दियारा गये थे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे. मीडिया से मुखातिब होने के दौरान नीतीश कुमार से जब सवाल किया गया कि प्रशांत किशोर लगातार बयानबाजी कर उन्हें निशाना बना रहे हैं, तो मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी.

भाजपा से मिले हुए हैं पीके

सीएम नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर भाजपा के ही साथ मिले हुए हैं और बीजेपी के इशारे पर ही बयानबाजी करते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी बोलते हैं. तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके लिए भी कहते हैं. आखिर हम लोगों के लिए ही क्यों कहते हैं. दरअसल ये भाजपा से मिले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – एंटी">https://lagatar.in/look-24-by-doing-anti-aging-treatment-at-the-age-of-42/">एंटी

एजिंग ट्रीटमेंट कर 42 की उम्र में 24 के दिखें !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही