Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंधू मुंडा की अंत्येष्टि में शामिल हुए प्रतुल, कहा- हत्यारों को सजा दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव रविवार की सुबह चंदवा के हेसला गांव पहुंचे और सेंधू मुंडा की अंत्येष्टि में शामिल हुए. प्रतुल ने गांव वालों के साथ बैठक कर विश्वास दिलाया कि उनके न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने तक संघर्ष जारी रहेगा. आदिवासियों की सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार थम नहीं रहा है. प्रतुल ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया कि अंत्येष्टि में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस निर्धन परिवार को समुचित मुआवजा मिले. प्रतुल के साथ मुखिया बिफरा मुंडा, साजिद खान, जमील अंसारी आदि भी थे. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रतुल शाहदेव अपने साथ सेंधू मुंडा के भाई इलिप मुंडा को लेकर हेसला से लातेहार थाना पहुंचे. जहां इलिप मुंडा ने अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल के पदाधिकारी, सिपाही, कैदी और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आवेदन दिया. प्रतुल ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है और शीघ्र कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ

पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही