Search

 
 
 

लाखों मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की रची गई साजिश : प्रवीण प्रभाकर

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने राज्य निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि आयोग ने झामुमो–कांग्रेस के इशारे पर एजेंट की तरह काम किया है. राज्यभर के लाखों मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की साजिश रची गई है.
 

Ranchi :  आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने राज्य निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि आयोग ने झामुमो–कांग्रेस के इशारे पर एजेंट की तरह काम किया है. राज्यभर के लाखों मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की साजिश रची गई है.

 

प्रभाकर ने आरोप लगाया कि एक ही परिवार के सदस्यों को दो से तीन वार्डों और बूथों में बांट दिया गया है. कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ और उनकी पत्नी का वार्ड भी अलग-अलग कर दिया गया.

 

केंद्रीय उपाध्यक्ष ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के इतिहास का काला अध्याय बताया है. उन्होंने कहा है कि मतदाता अपने नाम की तलाश में एक से दूसरे बूथ भटक रहे हैं. उन्होंने डिजिटल पहचान पत्र स्वीकार नहीं करने पर भी सवाल उठाए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही