Palamu News: पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा भगुवा गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाए हैं.
इसे भी पढ़ें:
परिजनों के मुताबिक, ममता की शादी करीब आठ महीने पहले विकास कुमार चौधरी के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. ससुराल वालों की ओर से एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर ममता के साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी.
परिजनों ने बताया कि ममता चार महीने की गर्भवती थी. आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और मारपीट के बीच आखिरकार उसकी मौत हो गई. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

