Search

 
 
 

PREJHA कराएगा कर्मियों का ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस, बीमा एजेंसियों से मांगी निविदा

Ranchi News :  हेल्थ इंश्योरेंस में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रावधान है. पॉलिसी में डिलीवरी यानी प्रसूति से जुड़े खर्च के लिए 60 हजार रुपये तक का कवर मिलेगा.
 
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस

Ranchi News :  पैनआईआईटी एलुम्नाई रीच फॉर झारखंड (PREJHA) फाउंडेशन अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए ग्रुप मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस कराने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए फाउंडेशन ने बीमा एजेंसियों से निविदा मांगी है. इच्छुक एजेंसियां 19 सितंबर 2026 की रात 8 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

 

इस हेल्थ इंश्योरेंस में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रावधान है. पॉलिसी में डिलीवरी यानी प्रसूति से जुड़े खर्च के लिए 60 हजार रुपये तक का कवर मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें

 

पॉलिसी में पहले से मौजूद बीमारियों को भी शामिल किया जाएगा. इसके लिए किसी तरह का वेटिंग पीरियड नहीं होगा. यानी पॉलिसी शुरू होने के पहले दिन से ही पुरानी बीमारियों का इलाज कवर किया जाएगा.

 

इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और अस्पताल से छुट्टी मिलने के 60 दिन बाद तक होने वाले इलाज से जुड़े खर्च भी कवर किए जाएंगे. पॉलिसी में कमरे के किराये और ICU के खर्च पर कोई सीमा नहीं रखी गई है.

 

बीमा एजेंसी का चयन तकनीकी योग्यता और सबसे कम दर के आधार पर किया जाएगा. एजेंसी का IRDAI में पंजीकृत होना जरूरी है. इसके साथ ही झारखंड में कैशलेस इलाज के लिए कम से कम 100 सक्रिय नेटवर्क अस्पताल होने चाहिए.

 

पिछले तीन वित्तीय वर्षों में एजेंसी का औसत क्लेम सेटलमेंट रेशियो कम से कम 90 प्रतिशत होना भी जरूरी है. निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. बीमा एजेंसियों को mjunction पोर्टल के जरिए अपनी बोली जमा करनी होगी.  तकनीकी बोली 19 सितंबर 2026 को खोली जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही