Search

 
 
 

ट्यूलिप हॉस्पिटल मारपीट मामले की जांच शुरू, सिविल सर्जन के नेतृत्व में पहुंची टीम

Ranchi News: जांच टीम ने अस्पताल प्रबंधन और घटना से जुड़े लोगों से मामले की जानकारी ली. टीम यह भी देख रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और अस्पताल की ओर से नियमों का पालन किया गया या नहीं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने जांच कमेटी को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है.
 
जांच टीम

Ranchi News: रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच शुरू हो गई है. शनिवार को जांच कमेटी अस्पताल पहुंची. रांची के सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और पूरी घटना की जानकारी ली.

 

जांच टीम ने अस्पताल प्रबंधन और घटना से जुड़े लोगों से मामले की जानकारी ली. टीम यह भी देख रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और अस्पताल की ओर से नियमों का पालन किया गया या नहीं.

इसे भी पढ़ें - 

 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने जांच कमेटी को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है.

 

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का हो, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. अगर जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने से लेकर अस्पताल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता सबसे पहले है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही