Search

 
 
 

प्रीमियम ट्रेनें समय पर, आम यात्रियों की ट्रेनें लेट, रांची रेल मंडल के भेदभाव पर सवाल

पिछले कई दिनों से रांची रेल मंडल में चलने वाली कई यात्री ट्रेनें अपने समय से काफी देर से चल रही हैं. इसमें इंटरसिटी और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो करीब 3 से 4 घंटे लेट पहुंच रही हैं या फिर अपने निर्धारित समय से देर से रवाना हो रही हैं.
 

Ranchi : पिछले कई दिनों से रांची रेल मंडल में चलने वाली कई यात्री ट्रेनें अपने समय से काफी देर से चल रही हैं. इसमें इंटरसिटी और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो करीब 3 से 4 घंटे लेट पहुंच रही हैं या फिर अपने निर्धारित समय से देर से रवाना हो रही हैं.

Uploaded Image

रेलवे की ओर से देरी की वजह रीडेवलपमेंट (पुनर्विकास) का काम बताया जा रहा है. लेकिन यात्रियों का सवाल है कि अगर काम चल रहा है, तो सिर्फ इंटरसिटी और सामान्य ट्रेनें ही क्यों प्रभावित हो रही हैं, जबकि वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें समय पर चल रही हैं.

 

इसको लेकर यात्रियों की परेशानी के साथ नाराजगी भी बढ़ती जा रही है. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया X पर अपनी परेशानी साझा करते हुए रांची रेल मंडल भी टैग किया है, लेकिन लोगों ने बताया कि इन शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. रोजमर्रा के यात्रियों, नौकरी कर रहे लोगों और छात्रों को ट्रेन लेट होने की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 

लोगों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि ट्रेन संचालन में जवाबदेही तय की जाए, यात्रियों को स्पष्ट और सही जानकारी दी जाए और साथ ही सभी ट्रेनों के लिए समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाए, न कि सिर्फ प्रीमियम सेवाओं के लिए.


रांची रेल यूजर संगठन ने रेल मंत्रालय और दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील भी की है, ताकि आम यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही