किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
[caption id="attachment_539198" align="alignnone" width="744"]alt="किराना दुकान से शराब बरामद, दो गिरफ्तार" width="744" height="706" /> किराना दुकान से शराब बरामद, दो गिरफ्तार[/caption] आगामी रामगढ़ उपचुनाव को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान बरलांगा ओपी प्रभारी रघुनाथ सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बरलांगा ओपी क्षेत्र के सुथरपुर एवं नावाडीह में किराना दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की. सुथरपुर स्थित जनार्दन महतो के किराना दुकान से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब मिली. जिसमें फॉर सेल ऑफ वेस्ट बंगाल लिखा हुआ दिलखुश इंडिया मेड 60 बोतल, बम्फर - 57 बोतल, इंडिया मेड लिकर किंगफिशर स्टोन प्रीमियम बियर - 8 बोतल, मिला. वहीं नावाडीह स्थित सत्यनारायण प्रसाद के किराना दुकान से फोर सेल इन झारखंड लिखा हुआ ऑफिसर च्वाइस ब्लू 30 बोतल शराब बरामद किया गया. इस संबंध में अवैध शराब रखने एवं बेचने के आरोप में दो अभियुक्तों सत्यनारायण प्रसाद 34 वर्ष और जनार्दन महतो 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. बरलांगा पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है. छापामारी अभियान में बरलांगा ओपी प्रभारी रघुनाथ सिंह के अलावे घनश्याम, विवेक कुमार, शिवरतन कुमार और सोमा उरांव शामिल है.
स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को दिए कंबल
[caption id="attachment_539197" align="alignnone" width="1280"]alt="स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को दिए कंबल" width="1280" height="720" /> स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को दिए कंबल[/caption] स्वर्णरेखा महिला समिति पीवीयूएन कंबल वितरण अभियान को जारी रखते हुए समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद कर रही है. इस पहल के तहत स्वर्णरेखा महिला समिति ने शनिवार को कल्याण गुरुकुल पतरातू की छात्राओं के बीच 40 कंबल और भोजन के पैकेट का वितरण किया. सरिता झा, महासचिव (स्वर्णरेखा महिला समिति), रजनी दयाल, संयुक्त सचिव (बाल भवन) और अन्य सदस्य वितरण के लिए आगे आएं. कहा कि कंबल वितरण अभियान वंचितों को सर्दी से बचाने के लिए प्रतिवर्ष किया जाने वाला एक सतत प्रयास है. गर्मजोशी के साथ जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा किये जाने वाला कार्य आगे भी जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/deadly-attack-on-sons-of-policemen-three-injured-two-referred/">पुलिसकर्मियों
के बेटों पर जानलेवा हमला, तीन घायल, दो रिम्स रेफर [wpse_comments_template]

Leave a Comment