Search

 
 
 

यातना की शिकार बच्ची को वापस लाने की तैयारी, सीएम के निर्देश पर गुरुवार को गुरुग्राम जाएगी टीम

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा की रहने वाली 14 वर्षीय बच्ची के साथ गुरुग्राम में अमानवीय व्यवहार को गंभीरता से लिया है. उन्होंने सिमडेगा डीसी और झारखंड पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. इसके अलावा सीएम ने बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, सकुशल राज्य वापसी, शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें. इसे भी पढ़ें-अखड़ा">https://lagatar.in/the-arena-is-crumbling-the-young-generation-is-getting-alienated-it-is-necessary-to-save-it-padma-shri-mukund-nayak/">अखड़ा

टूट रहा, युवा पीढ़ी विमुख हो रही, इसे बचाना जरूरी : पद्मश्री मुकुंद नायक

क्या है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची को घर में कार्य कराने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था. जहां उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं. बच्ची की लाठी,डंडे से पिटाई की गई और गर्म चिमटे से दागा गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमडेगा डीसी और झारखंड पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-honored-for-playing-a-better-role-in-ashirwad-tower-fire/">धनबाद:

आशीर्वाद टावर अग्निकांड में बेहतर भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही