Search

 
 
 

Giridih News: गोपाष्टमी मेले की तैयारी तेज, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Giridih News: मेले में तैनात वालंटियरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा दिनभर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी रहेगी. साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से प्रतिदिन सफाई कराने, डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
 
पुलिस के साथ प्रबंधन की बैठक

Giridih News: पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला में आगामी गोपाष्टमी मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा, नगर निगम, सदर अस्पताल, ट्रैफिक विभाग, अग्निशमन विभाग तथा पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित गौशाला कमेटी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कुल 72 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. 

 

मेले में तैनात वालंटियरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा दिनभर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी रहेगी. साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से प्रतिदिन सफाई कराने, डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. 

 

मेले में पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ बिजली व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा. इसके लिए एक बिजली मिस्त्री को ड्यूटी पर तैनात रखा जाएगा. अग्निशमन सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी के साथ दो कर्मियों की तैनाती रहेगी. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक एंबुलेंस और दो स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे. वहीं, प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

 

बैठक में मेला समिति के सचिव प्रवीण बागड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, बांके बिहारी शर्मा, पवन कंधवे, संजय भदौलिया, राजेश छापरिया, नीलू केडिया, गौतम सोनी, संतोष चौरसिया, नरेंद्र सिंह, इरफान आलम, विमल केडिया, संजय दंगाइच, अनिल अग्रवाल, अशोक बगड़िया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही