Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी, बिरसा मुंडा समाधि स्थल का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Ranchi News: नगर आयुक्त ने समाधि स्थल की दीवारों की पेंटिंग कराने और परिसर में बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. हॉर्टिकल्चर शाखा को परिसर में सुंदर बागवानी विकसित करने को कहा गया है. वहीं, अभियंत्रण शाखा को जरूरी निर्माण और मरम्मत के काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.
 
झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी
  • दीवारों की होगी पेंटिंग, रात में भी रोशनी से जगमगाएगा परिसर
  • सड़क पर पानी का छिड़काव, अतिक्रमण भी हटेगा

Ranchi News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है. 15 नवंबर को स्थापना दिवस से पहले कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने की तैयारी है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों के साथ समाधि स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक सफाई और सौंदर्यीकरण का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर यहां आने वाले लोगों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिलना चाहिए. इसके लिए परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

नगर आयुक्त ने समाधि स्थल की दीवारों की पेंटिंग कराने और परिसर में बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. हॉर्टिकल्चर शाखा को परिसर में सुंदर बागवानी विकसित करने को कहा गया है. वहीं, अभियंत्रण शाखा को जरूरी निर्माण और मरम्मत के काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

 

समाधि स्थल तक पहुंचने वाली सड़क पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जाएगा. इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव होगा, ताकि आसपास सफाई बनी रहे. नगर आयुक्त ने इंफोर्समेंट टीम को लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने को कहा.उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ तय समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि स्थापना दिवस से पहले समाधि स्थल को बेहतर रूप दिया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही