Search

 
 
 

Hazaribagh News: सोहराय महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, झारखंडी संस्कृति की दिखेगी अनूठी छटा

Hazaribagh News: महोत्सव को लेकर मैदान में मंच निर्माण, सजावट, स्टॉल लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है. आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय महोत्सव में झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिलेगी.
 
महोत्सव की तैयारी में जुटे मूर्तिकार

Hazaribagh News: झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर को हजारीबाग स्थित संत कोलंबा कॉलेज फुटबॉल मैदान में किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति एवं हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. 

इसे भी पढ़ें:

महोत्सव को लेकर मैदान में मंच निर्माण, सजावट, स्टॉल लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है. आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय महोत्सव में झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिलेगी. कार्यक्रम में नागपुरी एवं खोरठा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. इसके अलावा फैशन शो, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

 

आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की लोकपरंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच प्रदान करना है. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों एवं प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. आयोजकों ने शहरवासियों एवं कला-संस्कृति प्रेमियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. फैशन शो ग्रूमिंग क्लास दिया गया जिसमें जिले के अलग अलग 25 से 30 पार्टिसिपेट ने भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही