Search

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देवघर, रांची व खूंटी में तैयारियां तेज

Ranchi/ Deoghar :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. झारखंड के तीन शहर देवघर, रांची और खूंटी में तैयारियां चल रही हैं. राष्ट्रपति 24 से 26 मई तक झारखंड दौरे पर रहेंगी. सबसे पहले वे देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देवघर एयरपोर्ट, पांडेय मोड़, कुंडा मोड़, टावर चौक, बाबा बैद्यनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के दो किलोमीटर के दायरे में अस्थाई रूप से 23 और 24 मई को रेड जोन घोषित किया गया है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटेनेंस स्टॉफ देवेंद्र श्रीवास्तव ने देवघर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की.

राजभवन में राष्ट्रपति के स्वागत की पूरी तैयारी

वहीं रांची स्थित राजभवन में राष्ट्रपति के स्वागत की पूरी तैयारी है. राजभवन की दीवारों का रंगरोगन चल रहा है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तीनों जिलों में उनकी सुरक्षा में 5400 अतिरिक्त पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. देवघर में 2000, रांची में 2500 और खूंटी में 900 अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी. इसमें रैप के भी जवान शामिल हैं. डीआईजी, एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट- टु- मिनट कार्यक्रम

24 मई
  • सुबह 7:00 बजे - एयरफोर्स के विमान से दिल्ली से देवघर रवाना
  • सुबह 8:55 बजे- देवघर पहुंचेंगी राष्ट्रपति
  • सुबह 9:20 बजे- बैद्यनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना करेंगी
  • सुबह 10:20 बजे- देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी
  • सुबह 11:00 बजे- राष्ट्रपति का विमान रांची के लिए रवाना होगा
  • दोपहर 12:00 बजे- रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति
  • दोपहर 12:30 बजे- अल्बर्ट एक्का चौक में माल्यार्पण
  • दोपहर 1:00 बजे- राजभवन आगमन
  • दोपहर 3.30 से शाम 4:30- राजभवन में आदिम जनजाति समूह से मुलाकात
  • शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे- हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन कार्यक्रम
  • कार्यक्रम से लौटकर राजभवन में रात्रि विश्राम
25 मई
  • राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगी
  • नामकुम में आयोजित आइआइटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी
  • राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी
26 मई
  • राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना होंगी
इसे भी पढ़ें – गर्मी">https://lagatar.in/heat-wave-number-of-heat-stroke-patients-increased-in-rims-children-are-also-getting-sick/">गर्मी

ने किया बेहाल : रिम्स में लू के मरीजों की संख्या बढ़ी, बच्चे भी हो रहे बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp