Search

सिद्धू को कांग्रेस से निकालने की तैयारी, हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को भेजा पत्र

New Delhi :  विधानसभा चुनावों में हार की वजह बना `कांग्रेस में मचा कलह` अब तक शांत नहीं हुआ है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इंचार्ज हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग की सिफारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

सिद्धू पार्टी ने ऊपर नहीं

हरीश चौधरी द्वारा लिखे गए पत्र में साफ लिखा है कि सिद्धू पार्टी ने ऊपर नहीं हैं और अब उनके खिलाफ एक्शन जरूरी हो गया है. चौधरी ने कहा कि अनुशासनहीनता को लेकर हमने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा है. चौधरी ने कहा `हमने यह अनुशंसा की है कि सिद्धू से स्पष्टीकरण मांगा जाए कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए`. बता दें कि ये चिट्ठी राजा वडिंग की सिफारिश पर लिखी गई है, जो नवजोत सिंह सिद्धू के काफी करीबी माने जाते है.

 सिद्धू को पार्टी से निकाला जा सकता है बाहर

नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी को लेकर कांग्रेस की अनुशासन कमेटी व कांग्रेस मुखी की तरफ से कड़ा फैसला लिया जा सकता है. अगर सिद्धू की बयानबाजी यू ही चलती रही तो उन्हें पार्टी से बाहर किया जा सकता है. बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान रहे सुनील जाखड़ के खिलाफ भी पार्टी की अनुशासन कमेटी ने फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदोँ से हटा दिया गया था.

सिद्धू इस वजह से चल रहे हैं नाराज

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनावों में हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था. जिसको लेकर वह नाराज चल रहे थे. इसके अलावा सिद्धू की नाराजगी इस वजह से भी थी कि चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री ऐलान दिया गया था. सिद्धू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते थे, लेकिन उनका ये सपना भी अधूरा रह गया. जिसके बाद वह लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे. पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बने राजा वडिंग के द्वारा पद संभाले जाने के समारोह के दौरान भी सिद्धू ने बयान दिया था कि कांग्रेस में बदलाव की जरूरत है. सिद्धू पार्टी से निकाले गए नेताओं के साथ भी मीटिंग कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें – Lagatar">https://lagatar.in/jharkhand-news-lagatar-exclusive-chief-vigilance-officer-ministry-of-power-will-investigate-ntpc-land-compensation-scam-and-take-action/">Lagatar

Exclusive: ऊर्जा मंत्रालय के चीफ विजिलेंस ऑफिसर NTPC भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर करेंगे कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//