Search

 
 
 

रिम्स में 250 MBBS व 100 सुपर स्पेशियलिटी सीटों की तैयारी, केंद्र से मांगी जाएगी फंडिंग

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी की सीटों में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है. बढ़ने वाली सीटों के अनुसार अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी की सीटों में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है. बढ़ने वाली सीटों के अनुसार अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है.

इसे भी पढ़ें...


इसी विषय पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विभाग के अधिकारियों, रिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हिरेंद्र बिरूआ, मार्श एंड वोइस के परामर्शी और जेएसबीसीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे.

Uploaded Image


बैठक में बताया गया कि रिम्स में MBBS की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, PG की सीटें 180 से बढ़ाकर 275 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 100 करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को भेजा गया है.


अजय कुमार सिंह ने कहा कि सीटों में बढ़ोतरी के अनुसार रिम्स में नए भवन, हॉस्टल, विभागीय कक्ष, प्रयोगशालाएं, ऑपरेशन थिएटर, मेडिकल उपकरण, फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तृत आकलन किया गया है. इसी आधार पर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रत्येक अतिरिक्त सीट पर करीब 1.5 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्ताव भेजने से पहले रिम्स की मौजूदा सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों का पूरी तरह आकलन किया जाए, ताकि किसी भी जरूरी संसाधन की कमी न रहे और केंद्र से अधिकतम स्वीकृति मिल सके.


बैठक में पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों पर भी चर्चा हुई. बताया गया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में भी आने वाले समय में मेडिकल सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. दोनों संस्थानों के विस्तार के लिए संबंधित उपायुक्तों ने अतिरिक्त जमीन उपलब्ध करा दी है. सरकार भविष्य में इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में PG पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी काम करेगी.


अपर मुख्य सचिव ने जेएसबीसीसीएल को निर्देश दिया कि रिम्स, पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों के लिए संशोधित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर 15 दिनों के भीतर विभाग को सौंपा जाए, ताकि समय पर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके.


बैठक के दौरान रिम्स परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया. अपर मुख्य सचिव ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और जहां जरूरत हो वहां तुरंत सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि परिसर के अंदर बनी अनावश्यक आंतरिक बाउंड्री और अन्य अवरोध हटाकर रिम्स को अधिक व्यवस्थित बनाया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही