Search

 
 
 

Bihar News: BPSC परीक्षा में बदलाव की तैयारी, TRE-4 में अब पीटी और मेंस भी

बिहार लोक सेवा आयोग ने बहाली परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. बीपीएससी ने TRE-4 (शिक्षक भर्ती) और सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (ADO) भर्ती परीक्षा में अब दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू किए जाने की तैयारी है.
 
बिहार की खबरें

Patna:  बिहार लोक सेवा आयोग ने बहाली परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. बीपीएससी ने TRE-4 (शिक्षक भर्ती) और सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (ADO) भर्ती परीक्षा में अब दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू किए जाने की तैयारी है. इसको लकेर विभाग की ओर पत्र जार कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

जारी सूचना के मुताबिक, यदि किसी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संखा बहुत होती है, तो बीपीएससी पहले वसतुनिष्ठ प्रारंभिक परीक्षा आयोजत कर सकेगा.

 

इस परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा. यह व्यवस्था BPSC नियम 1996 के तहत आयोग को प्राप्त अधिकारों के अनुरूप लागू की जाएगी.

 

इस फैसले के बाद TRE-4 जैसी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं, जिनमें लाखों के उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है, तथा ADO जैसी बड़ी भर्तियों में दो चरणों वाली परीक्षा प्रणाली अपनाए जाने की संभावना बढ़ गई है. इससे परीक्षा संचालन अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

हालांकि बीपीएससी की तरफ से TRE-4 या ADO भर्ती में पीटी और मेंस परीक्षा के शामिल करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही