Search

 
 
 

रिम्स में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की तैयारी, 256 करोड़ की परियोजना शुरू

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 256.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. इस परियोजना को 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 256.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. इस परियोजना को 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण से रिम्स में मरीजों का बढ़ता दबाव कम होगा और लोगों को इलाज के लिए लंबी कतारों से राहत मिलेगी. यह सुविधा खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है.

 

नए ओपीडी ब्लॉक में मरीजों को आधुनिक और डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी. यहां डिजिटल पंजीकरण और स्मार्ट कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे मरीजों को कम समय में डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा. अलग-अलग विभागों के लिए विशेषज्ञ कक्ष बनाए जाएंगे.  इसके अलावा बड़े और आरामदायक प्रतीक्षालय, आधुनिक जांच केंद्र और दिव्यांगों के लिए अनुकूल ढांचा तैयार किया जाएगा. इसका उद्देश्य मरीजों को व्यवस्थित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है.

 

सिर्फ ओपीडी ब्लॉक ही नहीं, बल्कि रिम्स परिसर के विकास के लिए भी बड़ी योजना तैयार की गई है. करीब 87.08 करोड़ रुपये की लागत से पूरे परिसर का रिडेवलपमेंट किया जाएगा. अगले 12 महीनों में पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाएगा, ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा और सड़कों का नवीनीकरण होगा. साथ ही बेहतर लाइटिंग, प्लंबिंग सुधार और हरियाली बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग का काम किया जाएगा. इससे अस्पताल का वातावरण साफ, सुरक्षित और मरीजों के अनुकूल बनेगा.

 

स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी सरकार तेजी से काम कर रही है. जेएसबीसीसीएल ने सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत गोड्डा में नए महिला कॉलेज और डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया है. इन परियोजनाओं की लागत क्रमश 66.58 करोड़ और 38.38 करोड़ रुपये है. दोनों निर्माण कार्य 21 महीनों में पूरे करने का लक्ष्य है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही