Search

 
 
 

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड : आदिवासी संगठनों ने टायर जला किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की

जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठन सड़क पर उतरे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.
 

Ranchi :  जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठन सड़क पर उतरे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

Uploaded Image

आदिवासी संगठन का कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे मंदिर में भी घुसकर चोरी और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं और पुलिस सोई हुई है. इसका नतीजा यह है कि शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं.

Uploaded Image

हत्याकांड का विरोध

 

 

हत्या कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

आपको बता दें कि बीती रात करीब 11 बजे एक चोर मंदिर में  जगन्नाथपुर प्रवेश किया और वहां सो रहे गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 5 लाख से अधिक कैश लेकर फरार हो गया.

 

सुबह मंदिर पूजा करने गए तो शव पड़ा देखा 

चोरी और हत्या की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. चोरों ने मंदिर में तोड़फोड़ भी की है. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर में शव पड़ा हुआ है.

 

इसके बाद मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पाकर रांची पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

 

तीन संदिग्ध चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

इस मामले में रांची पुलिस ने तीन संदिग्ध चोरों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में एक चोर ने बताया है कि वह मंदिर में घुसा था. लेकिन उसने इस वारदात को अंजाम नहीं दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही