Search

 
 
 

रांची : चोरों ने की जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद की गई है. जानकारी के अनुसार, चोर जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी करने के लिए घुसे थे. चोरों ने मंदिर के कई सामान और दान पेटी चुराकर भाग गए. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी.
 

Ranchi :   जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद की गई है. जानकारी के अनुसार, चोर जगन्नाथपुर मंदिर में घुसे और मंदिर के कई सामान व दान पेटी चुराकर भाग गए. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी.

 

Uploaded Image

परिवार वाले मांग रहे हैं मुआवजा

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वाले मुआवजा की मांग कर रहे हैं. फिलहाल परिवार वालों को पांच लाख रूपये देने की बात कही गई है, ताकि मृतक के परिजन और उसके बच्चों का भरण पोषण हो सके. यह मुआवजा मंदिर कमिटी द्वारा दी जाएगी. 

 

Uploaded Image

 

सो रहे गार्ड की हत्या के बाद चोरी की

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि गार्ड मंदिर में सो रहा था. उसी बीच अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और गार्ड की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद चोर ने मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे पैसे लेकर भाग गया.

Uploaded Image



 

सुबह मंदिर पूजा करने गए तो शव पड़ा देखा 

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर में शव पड़ा हुआ है. इस मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पाकर रांची पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय चोरों ने मंदिर में चोरी और गार्ड की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. 

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही