Search

 
 
 

झारखंड के युवाओं को उद्योग आधारित स्किलिंग से जोड़ने की तैयारी, 15 दिनों में होगा एमओयू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी कार्यालय में मिशन डायरेक्टर-सह-सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी कार्यालय में मिशन डायरेक्टर-सह-सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. 

 

बैठक में राज्य में उद्योग आधारित कौशल विकास, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप स्किलिंग कार्यक्रम संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, स्किल डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन प्रियंक भगत एवं आलोक सिंह मौजूद रहे. वहीं, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से कई अधिकारियों ने भाग लिया.

 

बैठक के दौरान दोनों संस्थाओं के बीच अगले 15 दिनों के भीतर एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनी. इसके साथ ही राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जॉब फेयर आयोजित करने और इंडस्ट्री बेस्ड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

 

चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर झारखंड के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से इस पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से विनय कुमार एवं बिश्वरूप ठाकुर भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही