Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ में अवैध खनन रोकने को लेकर DC सख्त, टास्क फोर्स की बैठक में दिए कई निर्देश

रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी शामिल हुए. जिले में खनिजों के अवैध खनन और अपरिवहन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई.
 

Ramgarh: रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी शामिल हुए. जिले में खनिजों के अवैध खनन और अपरिवहन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी. 


उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने अवैध खनन स्थलों और बंद किए गए अवैध मुहानों की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि कहीं से भी अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और संबंधित मुहानों को पूरी तरह बंद कराया जाए.

 

बैठक में खनिज परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी खनिज ढुलाई वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश भी दिए गए. इसके अलावा सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध बालू परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया. बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही