Search

 
 
 

Bokaro News: आसनापानी से गिरफ्तार 3 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तहत नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में यासीन अंसारी, अजहर अंसारी और मजहर अंसारी शामिल हैं, सभी आरोपी आसनापानी के निवासी बताए जा रहे हैं.
 

Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तहत नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में यासीन अंसारी, अजहर अंसारी और मजहर अंसारी शामिल हैं, सभी आरोपी आसनापानी के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तेनुघाट जेल के लिए रवाना किया. 


गोमिया पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसनापानी में दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही