Search

 
 
 

Dhanbad News : 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

डीसी आदित्य रंजन ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है.ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.
 
छात्रा को सम्मानित करते डीसी, एसएसपी व अन्य.

Dhanbad : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शुक्रवार को धनबाद क्लब में जिला स्तरीय मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, एसडीएम लोकेश बारंगी, डीईओ अभिषेक झा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.


डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है. झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत राज्यभर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ताकि छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है.ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

 

समारोह का मुख्य आकर्षण डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर की छात्रा वर्षा कुमारी रहीं जिन्होंने दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर धनबाद को गौरवान्वित किया. वर्षा को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद वर्षा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया. वर्षा कुमारी ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही