Search

 
 
 

Bokaro News: रक्षा राज्य मंत्री का मंत्री इरफान पर हमला, कहा- डिरेल हुई राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए उन्हें ब्रेकिंग न्यूज चाहिए.
 

Bokaro: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए उन्हें ब्रेकिंग न्यूज चाहिए. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मस्ती में है. उन्होंने ये बातें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कही है. 


संजय सेठ ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से डिरेल हो चुकी है. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए मुफ्त में टिका लगवा रहे हैं. लेकिन झारखंड में टीका लगवाने का आंकड़ा बेहद कम है. जबकि अभी तक 10 लाख टीका लगाया जाना चाहिए था.


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम टीका लगाने में हो ना जाए, इसके लिए योजना को ब्रेक लगाने का काम किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि राज्य का रिम्स हो या फिर अनुमंडल अस्पताल सभी जगह स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से डिरेल हो चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही