Search

 
 
 

Bihar News: अब घर बैठे करें JEE-NEET की तैयारी, 15 अगस्त को बिहार बोर्ड लांच करेगा लर्निंग एप

अब बच्चे घर बैठे JEE-NEET की तैयारी कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की पहल की है. 15 अगस्त को इंटरैक्टिव लर्निंग एप लांच किया जाएगा, इसके लिए बोर्ड कार्यालय में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है.
 
बिहार की खबरें

Patna: अब बच्चे घर बैठे JEE-NEET की तैयारी कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की पहल की है. 15 अगस्त को इंटरैक्टिव लर्निंग एप लांच किया जाएगा, इसके लिए बोर्ड कार्यालय में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

इंटरैक्टिव लर्निंग एप के जरिए स्टूडेंट्स दिन-रात किसी भी समय विभिन्न विषयों के शिक्षकों से जुड़ सकेंगे. छात्र अपने विषय से संबंधित सवाल पूछ सकेगें और ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे.

 

बोर्ड डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से राज्य के 155 मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू करेगा. इस कोचिंग में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं JEE एवं NEET की तैयारी कराई जाएगी, इसकी शुरूआत भी 15 अगस्त से होगी. 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले चरण में 688 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को अलग-अलग यूजर आईडी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे एप का उपयोग कर सकेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही