Search

 
 
 

कोरोना की तीसरी लहर के लिए रेलवे अस्पताल को करें तैयार- संजय सेठ

 

सांसद संजय सेठ रेल अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा

Ranchi: रेलवे अपने हटिया स्थित मंडलीय अस्पताल को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए और दुरूस्त करेगा. सांसद संजय सेठ ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर के अनुसार इस अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था और संसाधनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इस मौके पर रेलवे के डीआरएम नीरज अंबष्ठ भी अस्पताल में मौजूद थे. सेठ रेल कर्मचारियों की आग्रह पर सेठ अस्पताल में संक्रमित मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था को देखने आए थे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/partial-lockdown-extended-till-june-10-in-jharkhand-restrictions-will-remain-in-force-with-some-relaxation/79855/">झारखंड

में 10 जून तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, कुछ छूट के साथ पाबंदियां रहेंगी लागू

रेल कर्मियों के इलाज की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सेठ ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों से भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज से संबंधित जानकारी ली. अस्पताल के डॉ संजीव और डॉ विवेक से बात कर उन्हें संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने को कहा.

रांची रेल मंडल में कोरोना संक्रमण कम हो रही है. लेकिन अभी भी करीब डेढ़ से दो सौ संक्रमित हैं. इन मरीजों का हटिया स्थित रेल अस्पताल और अन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोरोना के कारण अब तक 23 रेलकर्मियों की मौत हो चुकी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही