Search

 
 
 

मैट्रिक पेपर लीक मामले में यूट्यूबर पर कार्रवाई की तैयारी

 
Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल के 10वीं की साइंस परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है. यह पेपर 20 फरवरी को परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था. जैक की जांच में इसको सही पाया गया है और हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसे भी पढ़ें -JSSC-CGL">https://lagatar.in/investigation-of-jssc-cgl-exam-paper-leak-case-complete-cid-will-soon-present-report-in-court/">JSSC-CGL

परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच पूरी, जल्द कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी CID

कोडरमा के यूट्यूबर पर आरोप

कोडरमा जिले के एक यूट्यूबर प्रिंस कुमार पर आरोप है कि उसने मैट्रिक का प्रश्नपत्र अपने व्हाट्सएप से वायरल किया था. जैक ने कोडरमा के डीसी को पत्र लिखा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर जांच करके कार्रवाई की जाए.

जैक की कार्रवाई

जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज सुबह 9.45 में जब प्रश्न पत्र खुला तो वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया. मिलान में मामला सही पाया गया है. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस बाबत एक हाई लेवल बैठक भी की है. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjps-dilemma-suspense-remains-on-the-appointment-of-leader-of-opposition/">भाजपा

की दुविधाः नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही