- राष्ट्रपति मुर्मू ने पवित्र मानसी गंगा झील पर पूजा-अर्चना भी की
- प्रशासन ने राष्ट्रपति को गिरिराज जी की चांदी की प्रतिमा भेंट की
- राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तर प्रदेश दौरा 19 मार्च को अयोध्या से शुरू हुआ था.
Mathura : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को मथुरा के गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पवित्र मानसी गंगा झील पर पूजा-अर्चना भी की.
President of India (@rashtrapatibhvn) posts, "President Droupadi Murmu had darshan and performed aarti at the Danghati Temple in Mathura and undertook the sacred Govardhan Parikrama. During her Parikrama, she planted a sapling on the occasion of International Day of Forests. The… pic.twitter.com/l1VZSi3Hpl
— Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2026
तीन दिवसीय यूपी दौरे के अंतिम दिन आज राष्ट्रपति ने गिरिराज जी महाराज की आरती में भाग लिया और प्रसिद्ध सप्तकोशीय गोवर्धन परिक्रमा की. उन्होंने मंदिर में गिरिराज जी का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया.
परिक्रमा के क्रम में राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर एक पौधा लगाया.दानघाटी मंदिर के रिसीवर दीप चंद्र कौशिक ने जानकारी दी कि गिरिराज धारण की जय सहित अन्य मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति ने 11 किलो दूध, दही, शहद, घी और बूरा से महाभिषेक किया.
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें गिरिराज जी की चांदी की प्रतिमा, पीतांबर और विशेष प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया.
आध्यात्मिक मान्यता है कि द्वापर युग की ब्रजभूमि से जुड़ी तीन प्रमुख धरोहरे गिरिराज जी, ब्रजभूमि और यमुना महारानी का इस युग में भी विशेष धार्मिक महत्व रखती है.
राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तर प्रदेश दौरा 19 मार्च को अयोध्या से शुरू हुआ था. उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद वे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन पहुंचीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment