Search

 
 
 

ट्रिपल आईटी रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 
Ranchi: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) रांची का दूसरा दीक्षांत समारोह 25 मई को होगा. ट्रिपल आईटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम जेयूटी कैंपस के ऑडिटोरियम में होगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस दीक्षांत समारोह में बीटेक सत्र 2019-23 के दो और एमटेक सत्र 2021-23 के दो विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. एक शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि भी दी जाएगी. वहीं बीटेक में 2 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल दिया जाएगा. दीक्षांत समारोह में कुल 108 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. इनमें बीटेक के 102 और एमटेक के 6 विद्यार्थी हैं. बीटेक के इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के 1,कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 1, एमटेक के कंप्यूटर साइंस के 1 इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के 1 विद्यार्थी को गोल्ड मेडल दिया दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- नीति">https://lagatar.in/niti-aayog-meeting-in-delhi-on-27th-cm-hemant-may-attend/">नीति

आयोग की बैठक 27 को दिल्ली में, सीएम हेमंत हो सकते हैं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही