Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मोतिहारी दौरा, MGCU के पहले दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित

Advertisement
Advertisement
  • दीक्षांत समारोह के बाद महाबोधि मंदिर जायेंगी
  • शाम में पटना एम्स के कॉन्वोकेशन में करेंगी शिरकत
Motihari : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन यानी 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति ने बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन किया. वहीं आज यानी 19 अक्टूबर को द्रौपदी मुर्मू का मोतिहारी दौरा है. यहां वो महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी. शहर के राजा बाजार स्थित गांधी सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कॉलेज के टॉप टेन टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित करेंगी. दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. (पढ़ें, गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-the-artist-playing-the-role-of-parashuram-during-ramlila-died-of-heart-attack/">गढ़वा

: रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत)

20 अक्टूबर को गया दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति

MGCU के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर जायेंगी. इसके बाद शाम में द्रौपदी मुर्मू पटना के एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. अगले दिन 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति का गया में कार्यक्रम है. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वो यहां से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मोतिहारी और पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. दोनों जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल भी किया.
इसे भी पढ़ें : पवार">https://lagatar.in/on-pawars-pro-palestine-statement-himanta-asked-will-sule-be-sent-to-gaza-fadnavis-reminded-of-mumbai-attacks/">पवार

के फिलिस्तीन समर्थक बयान पर हिमंता ने पूछा, सूले को गाजा भेजेंगे? फडणवीस ने मुंबई हमलों की याद दिलाई

कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों को ये चीजें ले जाने की अनुमति नहीं

MGCU का दीक्षांत समारोह सुबह 10:45 में शुरू होगा, जो एक घंटे तक यानी 11:45 तक चलेगा. दीक्षांत समारोह में पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. यहां कुल 1495 छात्र-छात्राओं में से 898 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को लेकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन, हैंडबैग, ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आग्नेयास्त्र, पॉलिथीन बैग सहित अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-there-is-no-toilet-facility-in-plus-two-high-school-raji-students-are-forced-to-defecate-in-the-open/">गढ़वा

: प्लस टू उच्च विद्यालय राजी में शौचालय की व्यवस्था नहीं, छात्र-छात्राएं खुले में शौच जाने को मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही