Ranchi News: झारखंड से शुरू हुई करम पर्व अब देश के विभिन्न राज्यों में मनाया जा रहा है. इसको लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, असम, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में भी भादो एकादशी में यह पर्व मनाए जा रहे हैं. मंगलवार को कचहरी रोड स्थित टीआरआई बिल्डिंग में केंद्र सरना समिति के अध्यक्ष फुलचंद तिर्की की अध्यक्षता में बैठक हुए. इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिवसीय करम पूजा मनायी जायेगी.
इस दिन ननका और ननकी की कहानी सुनायी जाएगी. जो करम और धरम पर आधारित आज भी कहावत सुनाई जाती है. इस पर्व में केद्रीय सरना समिति के लोगो ने शाब दुकान को बंद रखने की प्रशासन से अपिल की है.
इसे भी पढ़ें -
मोहल्लों के अखाड़ा में होगी पूजा
22 सितंबर को शहर के सभी मोहल्लों में करम पर्व मनाया जायेगा. अखाड़ा की साफ सफाई शुरू किए जा चुके हैं. समिति के लोगों ने बताया कि यह पर्व खासकर भाई बहन का पर्व है. इसमें भाई की खुशहाली की कामना के लिए बहन दिनभर उपवास करते हैं. इसके पहले करम पर्व मनाने वाली बहनें छह दिन पहले ही जावा उठायेंगी. जिसमें छह प्रकार के फसलों के बीज रखे जायेगें. जिसे जवां फूल को अखाड़ा में रखकर पूजा अर्चना किए जायेंगे.
23 सितंबर को मुख्य अखाड़ा से करमडाली का नदी तालाब में विसर्जन किया जाएगा. इस मौके पर फूलचंद तिर्की, भुनेश्वर लोहरा,ललित कच्छप,अजय लिंडा, सत्यनारायण लकड़ा,बाना मुंडा समेत अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

