Search

हजारीबाग में प्राइवेट स्कूल संगठन के अध्यक्ष हटाये गये, चुनाव की मांग

मकशीर को मिला कार्यभार

Hazaribagh: संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में प्राइवेट स्कूल संगठन के अध्यक्ष विपिन कुमार को पद मुक्त कर दिया गया. इसे लेकर संगठन की रविवार को आपातकालीन बैठक की गई. इसमें अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया था कि वह ट्रस्ट के किसी भी सदस्य से बिना किसी राय के पासावा, जीसा और जेपीएसए जैसे संगठन में प्रदेशस्तर के पद संभाल चुके हैं. साथ ही पासावा का काम भी करना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/sadar-hospital-of-ranchi-gets-target-certification-without-any-condition/77644/">रांची

के सदर हॉस्पिटल को बिना किसी शर्त के मिला लक्ष्य सर्टिफिकेशन       

ट्रस्टी ने की शिकायत

बताया जाता है कि इसकी शिकायत ट्रस्टी द्वारा संयोजक मधुप मनोहर से की गई. लेकिन अस्पताल में व्यस्त रहने के कारण वे अनुपस्थित रहे. उसके बाद मीटिंग की अध्यक्षता सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ने की. 9 सदस्य इस बैठक में शामिल हुए. जिसमें विपिन कुमार पर संगठन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए 8 सदस्य मकसीर आलम, छोटे लाल साहू, विनोद भगत, आमिर अल्ताफ, परवेज आलम, मनोज राय, सोहेल अहमद और नूर सागर ने एक स्वर में उनसे इस्तीफे की मांग की.

इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी     

उनके द्वारा इस्तीफा नहीं देने पर सचिव ने बहुमत के आधार पर उन्हें अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए मकशीर आलम को अध्यक्ष का कार्यभार सौंप दिया. बताया जाता है कि बैठक में जल्द ही अध्यक्ष पद का चुनाव किए जाने की मांग की गई है. जब तक चुनाव नहीं होता है तब तक वरीय उपाध्यक्ष मकशीर आलम अध्यक्ष रहेंगे. कहा गया है कि 3 जून के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा. इसमें सभी प्रखंड के अध्यक्ष और सचिव को आमंत्रित किया जाएगा. बता दें कि इस संगठन में हजारीबाग के 16 प्रखंडों के सैकड़ों स्कूल जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/bjp-distributes-medicine-kit-among-villagers-hazaribagh/77978/">हजारीबाग

में BJP ने ग्रामीणों के बीच मेडिसिन किट का वितरण किया       

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//