Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनावः द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत को किया फोन, मांगा JMM का समर्थन

 
Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपना समर्थन किसे देगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे लेकर शनिवार को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में सभी विधायकों की बैठक बुलायी थी. बैठक में यह फैसला नहीं हो पाया कि क्या वास्तव में जेएमएम झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं द्रौपदी मूर्म को समर्थन देगा या नहीं. इसे भी पढ़ें-BJP">https://lagatar.in/bjp-mla-biranchi-narayan-called-the-left-the-biggest-threat-to-the-country/">BJP

MLA बिरंची नारायण ने वामपंथ को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया

समाचार एजेंसी का दावा

इस बीच एक समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी गईं द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को फोन किया है. इसमें द्रौपदी ने अपने पक्ष में मतदान के लिए जेएमएम का समर्थन मांगा है. द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में फोन किया था. समाचार एजेंसी ने इस संबंध में ट्वीट कर मुख्यमंत्री को फोन किये जाने की जानकारी साझा की है.

द्रौपदी को समर्थन देना चाहते हैं जेएमएम विधायक

जेएमएम विधायकों की बैठक के बाद एमएलए नलिन सोरेन ने मीडिया को बताया है कि पार्टी की कुछ ग्रीवांसेज हैं. इसे दूर करने के लिए पहले कार्यकारी अध्य़क्ष सह सूबे के मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे. उसके बाद ही पार्टी यह फैसला लेगी कि राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन द्रौपदी मूर्म को देना है या यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को. इस बीच अंदरूनी चर्चा यह भी है कि जेएमएम के अधिकांश विधायक देश की पहली आदिवासी राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें-संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…

शिबू सोरेन लेंगे अंतिम निर्णय- चंपई

हालांकि शनिवार की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सह मंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विधायकों ने यह फैसला लेने का अधिकार पार्टी सुप्रिमो शिबू सोरेन के पास छोड़ा है. तय हुआ है कि शिबू सोरेन फैसला लेंगे कि राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देना है. उनके फैसले का सांसद और सभी विधायक सम्मान करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही