Search

राष्ट्रपति का रांची दौरा : उप प्रशासक ने सफाई अभियान का लिया जायजा

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर रांची नगर निगम द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को उप प्रशासक रजनीश कुमार ने महामहिम के आगमन के पूर्व निर्धारित रूट, भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाईपास होते हुए राजभवन तक एवं राजभवन से रेडियम रोड होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण क्रम में उन्होंने सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की. साथ ही सभी जोनल सुपरवाइजर को निर्धारित रूट पर लगातार रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा महामहिम के आगमन से पूर्व रात में सभी चौक-चौराहे एवं सभी मुख्य मार्गों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया. इसके अलावा घाघरा पुल से सदाबहार चौक होते हुए आईआईआईटी, रांची के रूट में कुछ जगह गड्ढे पाये गये उसे संबंधित सुपरवाईजर को भरने का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में कुछ स्थलों पर वेंडर्स एवं ठेले खोमचे द्वारा अतिक्रमण भी देखे गए. उप प्रशासक ने इंफोर्समेंट शाखा को नो वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों को हटवाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रांची नगर निगम के विद्युत शाखा के द्वारा महामहिम के आगमन के पूर्व निर्धारित रूट पर आकर्षक लाइट्स लगाया जा रहा है. निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp