Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्ववर्ती सरकारों ने कागज पर बनायी योजना, मेरी सरकार ने धरातल पर उतारी : हेमंत सोरेन

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कार्य योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही बनाई. हमारी सरकार योजनाओं को कागज के साथ-साथ धरातल पर उतारने का काम कर दिखाया है. रेडिसन ब्लू में आयोजित संवाद झारखंड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार तथा आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में जाकर हमारी सरकार ने लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम किया है. पानी, बिजली, सड़क सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है. राज्य में बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया है. हमारी सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी कई उल्लेखनीय काम किये हैं. पहले बूढ़ा पहाड़ के लोग शहर नहीं देख पाये थे और शहर के लोग बूढ़ा पहाड़ जाने का साहस नहीं दिखा पाते थे. उस स्थिति को बदलने का काम सरकार ने की है. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दैरान किए गये कामों का भी उन्होंने जिक्र किया.

विकास की गति को तेज करने का निरंतर हो रहा है प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी से निजात मिलते ही सरकार ने राज्य में विकास की गति को तेज किया. हमारी सरकार ने राज्य में सर्वजन पेंशन स्कीम लागू की. जिससे राज्य के बूढ़े-बुजुर्ग जो अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं, सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.. राज्य में सरकारी कर्मचारियों के भविष्य की चिंता भी हमारी सरकार ने की. उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम से जोड़ा है. कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सरफराज अहमद, दीपिका पांडे सिंह, विनोद सिंह, अनूप सिंह, दिनेश विलियम मरांडी, शिल्पी नेहा तिर्की मैजूद रहे. इसे भी पढ़ें – मोबाइल">https://lagatar.in/demonstration-of-mnrega-workers-continues-for-21-days-in-delhi-against-mobile-based-attendance/">मोबाइल

आधारित हाजिरी के विरोध में दिल्ली में 21 दिन से मनरेगा मजदूरों का प्रर्दशन जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही