Search

 
 
 

संत मरिया चर्च के पुरोहित बोले - आगमन काल के पहले रविवार को जलेगी आशा की पहली मोमबत्ती

पहले रविवार को आशा का रविवार कहा जाता है. इस दिन बैंगनी मोमबत्ती जलाई जाएगी. दूसरा रविवार शांति का प्रतीक है, जबकि तीसरे रविवार को गुलाबी या रोज कलर की मोमबत्ती जलाई जाएगी. इसे आनंद का रविवार भी कहा जाता है.
 
संत मरिया चर्च

Ranchi: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में 29 नवंबर से आगमन काल (एडवेंट) की शुरुआत होगी. इस दिन आगमन काल का पहला रविवार होगा. इसदिन चर्च में पूजन पद्धति वर्ष की शुरुआत होगी. आगमन काल चार सप्ताह तक चलता है. इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव यानी क्रिसमस की तैयारी की जाएगी. आगमन काल के दौरान चर्च में पांच मोमबत्तियों से सजा आगमन चक्र तैयार किया जाएगा. इसमें तीन बैंगनी,एक गुलाबी और एक सफेद मोमबत्ती जलाये जाएंगे. चार सप्ताह के चार रविवार में एक-एक मोमबत्ती जलाई जाएगी. 


वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रीत (केंद्र) में रखी सफेद मोमबत्ती यानी क्राइस्ट कैंडल जलाई जाएगी. यह मोमबत्ती प्रभु यीशु मसीह और उनके द्वारा संसार में लाए गए प्रकाश का प्रतीक है.

इसे भी पढ़ें - 


पहले रविवार को आशा का रविवार कहा जाता है. इस दिन बैंगनी मोमबत्ती जलाई जाएगी. दूसरा रविवार शांति का प्रतीक है, जबकि तीसरे रविवार को गुलाबी या रोज कलर की मोमबत्ती जलाई जाएगी. इसे आनंद का रविवार भी कहा जाता है. यह क्रिसमस के आगमन की खुशी का संदेश देता है. चौथा रविवार प्रेम का संदेश देता है. इस दिन फिर बैंगनी मोमबत्ती जलाई जाएगी.


आगमन काल के पहले रविवार को चर्च में विशेष मिस्सा होगी. सुबह 5 बजे से मिस्सा शुरू होगी. इसके बाद 6.30 बजे और 8 बजे मिस्सा होगी. वहीं शाम 5 बजे चौथी मिस्सा होगी. मिस्सा शुरू करने से पहले फादर देवनिश खेस आगमन काल की पहली मोमबत्ती जलायेंगे. इस दौरान आगमन काल के महत्व और प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी का संदेश देंगे. 

 

इस दौरान संत मरिया महागिरजाघर के पुरोहित अनिल कुजूर ने कहा कि आगमन काल आध्यात्मिक तैयारी है. यह काल बाहरी सजावट या उत्सव की तैयारी नहीं है बल्कि अपने ह्रदय के द्वार प्रभु यीशु के स्वागत के लिए खोलने का निमंत्रण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही