Search

 
 
 

हाजीपुर में पुरोहित की हत्या, पीड़ित परिवार से मिले विजय सिन्हा, राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार

 
Hajipur: बिहार के हाजीपुर में पुरोहित की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना से बिहार में एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाये. घटना के बाद विजय सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

भजन बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर में भजन चल रहा था. तभी कुछ लोग आये और भजन बंद करने के लिए कहा. जिसके बाद पुजारी शिव नारायण गिरी के शिष्य ने आवाज कम कर दी. लेकिन वे लोग भजन बंद करने पर अड़े रहे. ऐसे में विवाद बढ़ गया और वे पुजारी के शिष्य को पीटने लगे. तभी पुजारी शिव नारायण गिरी बीच-बचाव करने आये तो युवकों ने पुजारी को पीटने लगे. उन्होंने पुजारी को इतनी बेहरमी से पीटा की, उनकी मौत हो गयी.
 
इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-naxalites-beat-a-man-to-death-in-netarhat/">लातेहार

: नेतरहाट में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर मार डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही