Search

यज्ञ में ड्रग्स छोड़ने का संकल्प दिलाएं पुरोहित : डॉ.आरसी मेहता

समय रहते नहीं चेता गया तो नशापान कोरोना से भी ज्यादा गंभीर महामारी का रूप लेगा : डॉ.आरसी मेहता Hazaribagh: आज नौजवान ड्रग की चपेट में आ चुका है. समय रहते नहीं चेता गया तो नशापान कोरोना से भी ज्यादा गंभीर महामारी का रूप लेगा. नाबालिग भी ड्रग एडिक्ट हो रहे हैं. एडिक्ट रोगी नशा शुरू करने के बाद औसतन 3 से 5 वर्ष में मौत के मुंह में जा रहे हैं. मद्यपान करने वाले व्यक्ति अनेक बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं. आज के दौर में धार्मिक अनुष्ठान गांव से शहर तक हो रहा है. पुरोहितों से निवेदन है नशेड़ियों को यज्ञ में ड्रग्स छोड़ने का संकल्प दिलायें. हो सकता है कि भगवान के भय से लोग नशा का त्याग कर दें. उपरोक्त बातें प्रमंडलीय कांग्रेस स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ. आरसी मेहता ने कहीं. वह खैर कर्मा के यज्ञ मंडप में बतौर मुख्य बोले रहे थे. इसे भी पढ़ें-उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-rally-was-a-way-to-strengthen-the-family-system-pratul-shahdev/">उलगुलान

रैली था परिवार तंत्र को मजबूत करने के जरिया- प्रतुल शाहदेव

यज्ञ में संकल्प से कुप्रथाओं से भी पा सकते हैं मुक्ति

अपने संबोधन में डॉ. मेहता ने कहा कि दुनिया धार्मिक कानून, सामाजिक कानून एवं संवैधानिक कानून से चल रही है. कोई बुरा कार्य करने से पहले मानव सोचता है कि भगवान देख रहा है. भगवान के डर से आपराधिक कार्य कम करते हैं. वहीं सामाजिक कानून के तहत लोग यह सोच कर अनैतिक काम काम करते हैं कि समाज हमें निकाल सकता है. संवैधानिक कानून के तहत लोग मुकदमा और सजा के भय से गैर कानूनी कार्य करने से बचते हैं. डॉ. मेहता ने कहा कि समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को भी यज्ञ में संकल्प से छुड़ाया जा सकता है. प्राय: हमें देखने को मिलता है कि हर यज्ञ में जनता स्वयं संकल्प लेकर अनेक कुरीतियों का त्याग करते आ रहे हैं.

यज्ञ में ये मुख्य रूप से रहे उपस्थित

यज्ञ में मुख्य पुजारी संजय पांडे, विशिष्ट अतिथि विधि प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय दास मंडल, अध्यक्ष गिरधारी महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष जलेश्वर यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर मेहता, लखन पासवान, किशोरी राणा, सुजीत राणा, विजय पांडे, कृष्ण कुमार, लखन महतो, चंद्र महतो, पवन पासवान, सीताराम महतो, संदीप कुमार, अनिल रविदास, महादेव कुशवाहा, टेकलाल प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू लाल मरांडी, शंकर कुशवाहा, गोविंद शर्मा, शंकर राणा, घनश्याम राणा, सिकंदर कुमार, अनुज शर्मा, रोहित पासवान, सुजीत राणा, राजू साव, छोटी भुइयां, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cpiml-celebrated-the-foundation-day-of-the-party-in-kumardhubi/">धनबाद

:भाकपा माले ने कुमारधुबी में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp