Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आज कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया

कर्तव्य भवन में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय/विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे.
 

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया. जान लें कि कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है. दिल्ली में सेंट्रल विस्टा में स्थित यह भवन देश का नया पॉवर सेंटर बनने जा रहा है,  

 

 

 

कर्तव्य भवन में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय/विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे. कर्तव्य भवन के उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन से जुड़े निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की.  पीएम ने यहां एक पौधा भी लगाया.

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही