Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना का कोहराम, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों–अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना मरीजों को बेड तक मुहैया नहीं हो पाने से लगातार खराब हो रहे हालात की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. बता दें कि पीएम इन बैठकों के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 7वें चरण को लेकर प्रचार करने नहीं जायेंगे. आज उन्हें बंगाल में चार रैलियां करनी थीं. मोदी शुक्रवार को कोरोना के मद्देनज़र कई अहम बैठकों की अगुवाई करेंगे. जिसमें कोरोना की ताजा लहर, ऑक्सीजन की कमी के संकट और अन्य मसलों पर मंत्रणा होगी.

सर गंगा राम अस्पताल में 25 घंटों में 25 गंभीर मरीजों की मौत

  पीएम मोदी  देश में कोविड के हालात पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा   प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे. बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे.  ऑक्सीजन मैन्युफैक्चर्स के साथ भी अहम बैठक होगी ध्यान रहे कि ऑक्सिजन की कमी के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में बीते 25 घंटों में 25 गंभीर मरीजों की मौत हो गयी है. वहां ऑक्सिजन का भंडार निचले स्तर पर आ गया जिसके बाद कहा गया है कि अगर वक्त पर ऑक्सिजन की नयी खेप नहीं आयी तो और 60 मरीजों की जान जा सकती है. हालांकि, सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सिजन पहुंचा दिया गया है.

मुंबई के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में 13 कोरोना मरीजों की मौत

उधर, रात तीन बजे मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में AC में से अचानक आग नीचे गिरी, जिससे ICU में आग लग गयी. इस कारण अस्पताल में भर्ती 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी. खबर है  कि गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.
   बता दें कि आज भारत में कोरोना के 3.14 लाख नये मामले सामने आये हैं. 2,104 लोगों की मौत हुई है.   देश में  ऑक्सीजन, अस्पताल के बेड की कमी है. एंटी-वायरल दवा रेमेडिसविर भी नहीं मिल रही है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में कुल मामले अब 1 करोड़ 59 लाख हो गये हैं, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.  मौतों का आंकड़ा 1,84,657 पर पहुंच गया है. जान लें कि 15 अप्रैल से हर रोज 2 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही