Search

 
 
 

NIA के रडार पर प्रिंस खान, टीम खंगाल रही पाकिस्तानी कनेक्शन का नेटवर्क

Dhanbad News: NIA की टीम वासेपुर समेत अन्य इलाकों में प्रिंस खान से जुड़े कथित गुर्गों, सहयोगियों, पुराने संपर्कों और आर्थिक नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है. जांच के दौरान उसके नेटवर्क की गतिविधियों और उससे जुड़े संभावित आर्थिक स्रोतों की भी पड़ताल की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई में धनबाद पुलिस NIA को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है.
 
पुलिस की फोटो

Dhanbad News: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी सक्रिय हो गई है. प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, आर्थिक गतिविधियों और कथित पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के सिलसिले में NIA की टीम धनबाद पहुंची. टीम ने एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात कर प्रिंस खान के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाईं.

 

NIA की टीम वासेपुर समेत अन्य इलाकों में प्रिंस खान से जुड़े कथित गुर्गों, सहयोगियों, पुराने संपर्कों और आर्थिक नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है. जांच के दौरान उसके नेटवर्क की गतिविधियों और उससे जुड़े संभावित आर्थिक स्रोतों की भी पड़ताल की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई में धनबाद पुलिस NIA को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है.

इसे भी पढे़ं - 

 

 

इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों और गतिविधियों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए NIA की टीम धनबाद पहुंची थी और धनबाद पुलिस एजेंसी के साथ मिलकर जांच एवं कार्रवाई में सहयोग कर रही है.

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि रंगदारी मांगने, कारोबारियों को धमकाने या इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी.

 

ग्रामीण एसपी ने आम जनता और व्यवसायिक संगठनों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी व्यवसायी, संगठन या नागरिक पुलिस से सहायता चाहता है तो उसे आवश्यक सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने लोगों से बिना भय के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की.

 

ग्रामीण एसपी ने कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. पुलिस की प्राथमिकता जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अवैध कारोबार और संगठित अपराध के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही