Search

 
 
 

JPSC गड़बड़ी: अनिमा हांसदा व बाबूलाल के रिश्तेदार भी  जांच के दायरे में

Ranchi News: नियुक्ति घोटाले की CID जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कुल 22 परीक्षाओं को रद्द करने और छह की प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया था. मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के आलोक में नियुक्तियों में अनियमितता के संदेह में वर्ष 2014 से हुई नियुक्तियों को भी शामिल किया गया है. इस सिलसिले में जारी आदेश (6-लो0से0आ0-01-07/ का-5406) के तहत 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल किया गया है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: JPSC की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा और बाबूलाल मरांडी के करीबी रिश्तेदार भी नियुक्ति घोटाले की जांच के दायरे में शामिल हैं. राज्य सरकार द्वारा नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल करने की वजह से हुआ है.


नियुक्ति घोटाले की CID जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कुल 22 परीक्षाओं को रद्द करने और छह की प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया था. मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के आलोक में नियुक्तियों में अनियमितता के संदेह में वर्ष 2014 से हुई नियुक्तियों को भी शामिल किया गया है. इस सिलसिले में जारी आदेश (6-लो0से0आ0-01-07/ का-5406) के तहत 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 


सरकार जिन 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल किया है. उसमें JPSC-6 भी शामिल है. इसी सिविल सेवा परीक्षा से झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा की बेटी और बाबूलाल के करीबी रिश्तेदार का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के पद पर हुआ है. अनिमा हांसदा की बेटी का नाम क्रिस्टीना और बाबूलाल के करीबी रिश्तेदार का नाम अमित किस्कू है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही