Search

 
 
 

झारखंड में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. 28 अगस्त को राज्यभर में बादल छाए रहने की संभावना है. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम केंद्र रांची ने 28 से 31 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

28 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

28 अगस्त को राज्यभर में बादल छाए रहने की संभावना है. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी चेतावनी है. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

29 अगस्त को इन इलाकों में ज्यादा बारिश

29 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवा का असर रहेगा. दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

30 अगस्त को भी अलर्ट जारी

30 अगस्त को भी बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. उत्तर-पूर्वी झारखंड, धनबाद और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

 

31 अगस्त तक राहत के आसार कम

31 अगस्त को भी राज्य में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट है. दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

रांची में भी लगातार बारिश

राजधानी रांची में 28 से 31 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और दिन में दो या उससे अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 

रांची का तापमान इस तरह रह सकता है:

 

28 अगस्त - अधिकतम 30°C, न्यूनतम 23°C

29 अगस्त - अधिकतम 28°C, न्यूनतम 23°C

30 अगस्त - अधिकतम 28°C, न्यूनतम 22°C

31 अगस्त - अधिकतम 27°C, न्यूनतम 22°C

 

सितंबर की शुरुआत में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 सितंबर को भी रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही