International News : नेपाल और तिब्बत क्षेत्र में पहले से बनी त्रासदीपूर्ण स्थिति के बीच अब चीन के सिचुआन प्रांत में भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेपाल से सटे चीन के इलाके में शुक्रवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई.
भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है.
वहीं भारत के मणिपुर में भी धरती कांपी. यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई. दोनों जगह भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
नेपाल और तिब्बत क्षेत्र में पहले से जारी त्रासदी के बीच चीन में आया यह भूकंप एक बार फिर हिमालयी क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता को लेकर चिंता पैदा कर रहा है. फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

